क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में मरने वालों की संख्या हुई 51

Friday, May 03, 2019 - 01:44 PM (IST)

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च मस्जिद में 15 मार्च को हुई गोलीबारी में मरनेवालों की संख्या बढ़कर अब 51 हो गई है। 46 वर्षीय एक व्यक्ति की जख्म की वजह से मौत हो गई। न्यूजीलैंड पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि क्राइस्टचर्च में आतंकी हमले के बाद व्यक्ति नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती था। वीरवार  देर रात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के परिवार ने आग्रह किया है कि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जाए। 

ऑस्ट्रेलिया का ब्रेंटन टैरंट नाम के एक व्यक्ति ने न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर शुक्रवार की नमाज के दिन गोलीबारी की थी। टैरंट श्वेत वर्चस्ववाद में विश्वास करता था। वह अभी एक कड़ी सुरक्षा वाले जेल में मनौवैज्ञानिक जांच से गुजर रहा है। अभी जिस पीड़ित की अस्पताल में मौत हुई है उसे सेंट्रल सिटी के अल नूर मस्जिद में गोली लगी थी। 

vasudha

Advertising