अनोखा बर्थडे गिफ्ट पाकर चीखने लगी बेटी, हुआ एेसा हाल (देखें वीडियो)

Sunday, Feb 05, 2017 - 05:46 PM (IST)

मेलबर्नः एक सैनिक पिता ने अपनी 8 साल की बेटी को उसके जन्मदिन पर एेसा तोहफा दिया जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगी। इस बच्ची के जन्मदिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे बाप-बेटी के रिश्ते को देख जहां लोगों की आंखें नम हो रही हैं वहीं खूब सराहना भी मिल रही है।

स्पेन का यह सैनिक 7 माह से अफ्रीका में ड्यूटी पर था। बेटी बर्थडे पर पापा के न होने कारण बहुत निराश और उदास थी। बर्थडे पार्टी के दौरान उसे बहुत बड़े बाक्स में एक गिफ्ट मिलता है। उस गिफ्ट  को वह शायद उसमें स्कूटर है समझ कर खोलती है लेकिन बाक्स में गिफ्ट देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वह जोर से चीखने लगती है। जी हां, बाक्स में से उसके पापा निकलते  हैं जिन्हें वह अपने जन्मदिन पर पाकर खुशी से रोने लगती है। इस वीडियो में बाप-बेटी के मिलन को देखकर लोग भी भावुक हो कर कह रहे हैं वाह क्या लाजवाब तोहफा है। 
 

Advertising