अब महिलाएं भी उठा सकेंगी इस खास बियर का लुत्फ!

Saturday, Jul 22, 2017 - 04:32 PM (IST)

लंदन: बियर पीने वाली महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। सिर्फ महिलाओं को ध्यान में रखकर कंपनी ने एक एेसी बियर तैयार की है। यह बियर पिछले हफ्ते लंदन में पेश की गई, जिसकी कीमत करीब 700 रुपए है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी चर्चा है। लोग इसे सेक्सिस्ट और फेमिनिस्ट बियर का नाम भी दे रहे हैं।इस बियर की बॉटल गुलाबी और ग्रे कलर की है जो मार्बल की बनी है।


चेक बियर ब्रैंड ऑरॉसा ने एक नया प्रीमियम बियर 'Beer For Her' के नाम से लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह बियर महिलाओं की शक्ति और लड़कियों की सौम्यता का प्रतिनिधित्व करती है।


हालांकि कंपनी ने अपना बचाव करते हुए फेसबुक पर लिखा है,'ऑरॉसा का मकसद सेक्सिजम और फेमिनिजम जैसी चीजों का हिस्सा बनना नहीं था बल्कि सिर्फ अच्छी और खूबसूरत बॉटल में बियर पेश करना था। कुछ ऐसा जो इससे पहले न पेश किया गया हो। खासकर उन महिलाओं के लिए जिन्हें यह चाहिए और जिनकी लाइफस्टाइल में यह सब फिट बैठता है।'
 

Advertising