पूरी सड़क को घेर घूम रहा था अजगर, वीडियो हुआ वायरल

Tuesday, Aug 28, 2018 - 12:22 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर एक विशालकाय सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जमीन पर रेंग रहे इस सांप की लंबाई देख कर एक बार तो आपको भी यकीन नहीं होगा। कहा जा रहा है कि इस सांप की लंबाई 5 मीटर यानी 16 फीट तक हो सकती है। यह सांप स्क्रब पाइथन यानी अजगर की प्रजाति का बतलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की सुबह एडम नाम के एक शख्स क्वींसलैंड के हॉलोवेड बीच पर टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर इस विशालकाय अजगर पर पड़ी।

एडम ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से इस अजगर का वीडियो बना लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि इस सांप ने पूरी सड़क को घेर रखा है। एडम इस अजगर से सुरक्षात्मक दूरी बनाकर वीडियो बना रहे हैं। एडम की पत्नी एंबर कैंपबेल ने इस वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया है। अब तक कई लोगों ने इस अजगर को सोशल मीडिया पर देखा है। कहा जा रहा है कि शरीर की तुलना में इस सांप का सिर काफी बड़ा होता है। इस प्रजाति के अजगर घंटों तक पेड़ों पर लटके रहते हैं और अपने शिकार का इंतजार करते रहते हैं। हल्के पीले और भूरे रंग के यह अजगर बेहद खतरनाक होते हैं।

Isha

Advertising