गर्मी का असर, यहां कार के बोनट पर पकाई जा रहा है फिश (pics)

Friday, Jun 08, 2018 - 12:34 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः  गर्मी के मौसम में कई ऐसी चीजें वायरल हो रही हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रही है. ऐसा ही कुछ तस्वीरें चीन से वायरल हो रही हैं। वहां इतनी गर्मी पड़ रही है कि लोग कार के बोनट में मछली पका रहे हैं।

40 डिग्री की गर्मी में मछलियों को पकाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। चीन में एक महिला को कार के बोनट पर फिश कुक करते देखा गया,  जिसने भी इस तस्वीर को देखा तो वो हैरान हो गया। 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महिला 40 डिग्री गर्मी में छतरी लेकर खड़ी है और कार के बोनट में मछली पका रही है। दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं कि वो कैसे मछली को सेक रही हैं। महिला का ये आइडिया लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

लड़की चॉपस्टिक के सहारे मछली को पका रही हैं।  People's Daily, China ने ट्विटर के जरिए तस्वीरों को शेयर किया है।   
 

 

Isha

Advertising