एलियन बनने की ऐसी सनक...शख्स ने कटवा लिए अपना कान-नाक, होंठ और उंगलियां...अब दिखता है ऐसा

Thursday, Nov 25, 2021 - 05:42 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया में अजीबो-गरीब लोगों की कमी नहीं है। चर्चा में आने के लिए कुछ लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। कोई खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाता है तो कोई कुछ ट्रांसप्लांट यहां तक तो ठीक है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी इंसान ने एलियन बनने की सनक के चलते अपने कान, नाक और होंठ कटवा दिए। जी हां ऐसा हुआ है और यह पूरी तरह से सच है।  फ्रांस के एक शख्स पर एलियन बनने का ऐसा ही जुनून सवार हुआ है कि उसने अपनी नाक, कान, होंठ और हाथ की कुछ उंगलियों को कटवा लिया। फ्रांस के रहने वाले एंथनी लोफ्रेडो एलियन बनना चाहता था और उसने अपने अंगों को ही कटवा लिया।

अपना पंजा अजीब दिखाने के लिए उसने दो उंगलियों को कटवा दिया और अपने ऊपर वाले होंठ पर भी कट लगवाया। इतना ही नहीं एंथनी ने एलियन बनने की इच्छा पूरी करने के लिए पहले से ही काले रंग का टैटू पूरे शरीर पर गुदवा रखा है। अपने अंगों को कटवा कर अब एंथनी की लुक अजीब-सी हो गई है। हालांकि एंथनी इतने से भी संतुष्ट नहीं है, अब वो ब्लैक एलियन में तब्दील होने के लिए सर्जिकल प्रोसिजर्स की मदद लेने वाला है। एंथनी पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था लेकिन उसे महसूस हुआ वह वैसे नहीं जी रहा, जैसे उसे जीना चाहिए। इसके बाद एंथनी ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ दी और ऑस्ट्रेलिया चला गया जिसके बाद उसने खुद को पूरी तरह से ही बदल लिया।

Seema Sharma

Advertising