चीन के राष्ट्रपति 2 दिन की यात्रा पर कम्बोडिया पहुंचे

Thursday, Oct 13, 2016 - 04:36 PM (IST)

नॉमपेन्ह:  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2 दिन की यात्रा पर आज  कम्बोडिया  पहुंचे।  यहां पहुंचने पर उन्होंने  कम्बोडिया  के साथ अपने देश के निकट संबंधों का उल्लेख किया और कहा कि इस देश ने दक्षिण चीन सागर के विवाद में चीन का समर्थन किया।  हवाई हड्डे पर  कम्बोडिया  नरेश नरोत्तम सिहामोनी ने चीन के राष्ट्रपति का परम्परागत रूप से स्वागत किया।

शी के स्वागत के लिए 2 हजार स्कूली बच्चे भी हवाई हड्डे से शहर जाने वाली सड़क पर खड़े थे। उन्होंने झंडा लहरा कर विदेशी मेहमान का स्वागत किया।  चीन के राष्ट्रपति की  कम्बोडिया  यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।   



Advertising