मुर्गी ने दिया अजीब अंडा, मालकिन रह गई हैरान

Thursday, Oct 04, 2018 - 12:08 PM (IST)

मेलबर्नः कई बार हम एेसी चीजे देखते है जिन्हें देखने के बाद यकीन करना मुश्किल हो जाता ह। आपने अक्सर सुना होगा कि पहले मुर्गी आई या अंडा ये सुनकर तो अक्सर लोग सोच में पड़ जाते है पर क्या कभी आपने ये सुना हे है कि मुर्गी ने गौलाकार अंडा दिया है। आपने मुर्गी के अंडे तो खूब देखे होंगे, लेकिन बिल्कुल गोल अंडा नहीं देखा होगा। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में एक मुर्गी ने गोल अंडा दिया है। यह अंडा देखकर मुर्गी फार्म की मालकिन भी हैरान हैं। वह समझ नहीं पा रही हैं कि इस अंडे का क्या करें? 

डेली मेल ऑनलाइन को दिए साक्षात्कार में वेनेसा विलियम ने कहा, उनके पास 20 मुर्गियां हैं, जिनमें से 10 ने पिछले हफ्ते अंडे दिए। पिछले मंगलवार को वेनेसा ने मुर्गी के पिजड़े में देखने गईं तो वहीं पर सारे अंडे पड़े थे। उन्होंने देखा कि एक अंडा बिल्कुल गोल है। अंडे का ऐसा आकार वह हैरान रह गईं। वेनेसा ने कहा, ‘मैंने आज तक ऐसा अंडा नहीं देखा।’

इससे पहले ब्रिटेन की एक महिला ने 2015 में ई-बे नाम की वेबसाइट को एक हजार डॉलर (लगभग 73245 रुपये) में एक गोलकार आकृति का अंडा बेचा था। विशेषज्ञों का कहना है कि गोल अंडे सामान्य तौर पर नहीं होते हैं। एक लाख में कहीं कोई एक ऐसा दुर्लभ अंडा देखने को मिलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक अरब डॉलर की खोज है।  

Isha

Advertising