नोटों की गड्डी चुराकर भागने लगी थी बिल्ली, शख्स ने ऐसे पकड़ा...VIDEO VIRAL

Thursday, Jul 23, 2020 - 12:29 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः आपने बंदरों को तो किसी से कुछ छीनते या झपटते देखा होगा। या किसी भूखे जानवर को किसी के यहां खाना चुराते देखा हो लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को नोटों की गड्डी चुराते देखा है, वो भी बिल्ली को। जी हां ऐसा हुआ है रूस में। यहां एक बिल्ली नोटों की गड्डी चुराते पकड़ी गई। बिल्ली की हरकत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।इंस्टाग्राम अकाउंट @Pivbar_CCCP ने चोरी करते हुए बिल्ली का वीडियो शेयर किया है।

 

वीडियो में दिख रहा है कि बिल्ली चुपके से एक बार में काउंटर के पीछे जाती है और फिर नोटों की गड्डी को मुंह में दबाकर तेजी से भागने की कोशिश करती है। हालांकि वहां पास में ही खड़ा एक शख्स यह सब देख रहा होता है और बिल्ली को भागने से रोक लेता है। वहीं बार के मालिक के मुताबिक बिल्ली ने पहले भी दो बार ऐसा करने की कोशिश की थी। बार मालिक ने बल्ली को गोद ले लिया है। बार मालिक ने कहा कि बिल्ली को नोटों से लगाव है, शायद वह इसलिए ऐसा करती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ПивБар "СССР" (@pivbar_cccp) on Jul 22, 2020 at 7:12am PDT

Seema Sharma

Advertising