इस देश में शादी के लिए बिकती हैं महिलाओं की लाशें !!

Wednesday, Dec 21, 2016 - 04:19 PM (IST)

बीजिंगः  भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई विकसित देशों में भी कई ऐसी कुप्रथाएं प्रचलित हैं, जिनके बारे में आप जानकर चौंक जाएंगे। भूतही शादी भी इनमें से ऐसी ही एक हजारों वर्षों पुरानी कुप्रथा है। उत्तर पश्चिम चीन में पुलिस ने एक आदमी को मानसिक रूप से विक्षिप्त 2 महिलाओं को मौत के घाट उतारने के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उस पर आरोप है कि उसने दोनों महिलाओं को मारकर उनके शव को ‘भूतही शादी यानी घोस्ट वेडिंग’ के लिए बेच दिया।

इस घटना के बाद चीन के कुछ हिस्सों हजारों साल पुरानी कुप्रथा के आज भी प्रचलन में होने के संकेत मिले हैं। चीन में विभिन्न प्रांतों की पुलिस इस तरह के मामलों के खोजबीन में लग गई है।इससे पहले इस साल अप्रैल में चीन के शान्जी प्रांत में ट्रैफिक पुलिस ने 3 लोगों को उनकी गाड़ी में एक महिला का शव मिलने के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो एक के बाद एक कड़ियां खुलती गईं और ‘भूतही शादी या घोस्ट वेडिंग’ कुप्रथा के कई मामले प्रकाश में आए। एक ऐसे ही केस में पता चला कि मा नाम का एक व्यक्ति एक महिला से उसकी शादी किसी अच्छे लड़के से कराने का वादा कर उसको अपने साथ ले गया और फिर उसे मारकर उसके शव को इस कुप्रथा को अंजाम देने वाले गिरोह को बेच दिया।

भूतही शादी की कुप्रथा मुख्य रूप से चीन के उत्तरी और मध्य प्रांतों में प्रचलन में है। चीन के शैंजी, शान्जी, हेनान प्रांत में कई ऐसे मामले पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त ताइवान और हांगकांग में भी यह कुप्रथा प्रचलन में है। दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में भी यह कुप्रथा प्रचलन में है। चीन के कई प्रांतों में पिछले हजारों वर्षों से  भूतिया शादी का प्रचलन हैं जिसमें अविवाहित लड़कों की शादी मृत महिलाओं के साथ कर दी जाती है। पिछले 3000 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में अविवाहित लड़कों की शादी मृत महिलाओं के साथ करवा दी जाती है। इसके पीछे मान्यता है कि लड़के की मौत के बाद अगर उसकी कब्र के बगल में किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो वह लड़का अपने अगले जन्म में कुंवारा नहीं रहता।

इस खौफनाक प्रथा के कारण चीन के कई इलाकों में महिलाओं की हत्या कर दी जाती है और उनके शवों की बोली लगा दी जाती है। चीन में बकायदा इस तरह की शादी करवाने वाले गिरोह काम करते हैं, जो मृत महिलाओं का शव चोरी कर या उन्हें मौत के घाट उतारकर उनके शव को ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। लड़के वाले भी इसे ऊंची से ऊंची कीमत दे खरीदना चाहते हैं। यहां एक महिला का शव 20000 डॉलर की कीमत तक बिकता है। पिछले दिनों पुलिस ने एक ऐसे ही केस में मृत महिला के परिजनों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने उसके शव को शादी के लिए लड़के वालों से करीब 1 लाख 80 हजार युआन लेकर बेच दिया था। चीन की सरकार इस प्रथा को पूरी तरह से गैरकानूनी घोषित कर चुकी है।

Advertising