प्राचीन बौद्ध मंदिर को स्थानांतरित कर रहा है चीन

Tuesday, Sep 05, 2017 - 12:25 AM (IST)

पेइचिंग: शंघाई के 135 वर्ष पुराने यूफो मंदिर के मुख्य कक्ष को दूसरी जगह स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। यह चीन में इस प्रकार का पहला कार्य होगा। यूफो मंदिर को जैड बौद्ध मंदिर के तौर पर भी जाना जाता है। 

चीन के आधिकारिक मीडिया की खबर के मुताबिक इस मंदिर को स्थानांतरित करने का काम शनिवार को शुरू कर दिया गया था। चीन न्यूज सर्विस ने खबर दी है कि इस परियोजना के मुताबिक मंदिर के मुख्य कक्ष को उसकी पुरानी जगह से 30.66 मीटर उत्तर में खिसकाया जाएगा और 1.05 मीटर ऊपर उठाया जाएगा। बुद्ध की मूर्तियां और दूसरे सांस्कृतिक स्मारकों को एक साथ स्थानांतरित किया जाएगा। वर्ष 1882 में बना यह मंदिर शंघाई के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। 

Advertising