थाईलैंडः नाबालिग से बलात्कार के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

Friday, Aug 24, 2018 - 05:45 PM (IST)

बैंकॉकः थाईलैंड में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के मामले में एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना पिछले महीने की है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पीड़िता से एक ऑनलाइन मंच पर मिला था।     

‘द नेशन’ की रिपोर्ट के अनुसार कल जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत बेन्नूर यथीशा (28) को क्लोंग तोई जिला स्थित उसके कमरे से गिरफ्तार किया गया। इसके अनुसार हालांकि आरोपी ने लड़की से बलात्कार के आरोपों से इनकार किया है और कहा कि वह उसे सिर्फ अपने कमरे पर ले गया था और शराब पी थी। इसके अनुसार लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि वह संदिग्ध से 30 जून को लाइन चैट ऐप के जरिये मिली थी। 

आरोपी ने उसे एक जुलाई को खाओसन रोड पर मिलने के लिये कहा था।  रिपोर्ट में कहा गया कि लड़की शुरू में अपने परिवार को इस बारे में बताने से डर रही थी इसलिए वह तीन जुलाई तक सुखुमवित इलाके के एक होटल में किराये पर रही। इसके बाद वह घर गयी और अपने पिता को इस बारे में बताया। पीड़ित के पिता ने फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। यथीशा पर 15 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार और गैरकानूनी तरीके से उसे उसके माता-पिता से दूर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है।      
  

Isha

Advertising