मानव तस्करी मामले में सैन्य जनरल दोषी करार, 27 साल कैद

Thursday, Jul 20, 2017 - 03:42 PM (IST)

बैंकॉकः मानव तस्करी के एक मामले की सुनवाई में दर्जनों लोगों के साथ थाईलैंड के एक सैन्य जनरल को दोषी पाया गया है। इस मामले में 103 लोगों के खिलाफ सुनवाई की गई। लेफ्टिनेंट जनरल मानस कोंगपीन को बुधवार को मानव तस्करी और म्यामां एवं बंग्लादेश से आए शरणार्थियों से रिश्वत लेने में शामिल रहने वाले कई आरोपों में दोषी पाया गया। उन्हें 27 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

उन्हें थाईलैंड में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले शरणार्थियों को रोकने और उन्हें बाहर करने की जिम्मेदारी दी गई थी। अवैध व्यापार में कम से कम एक अन्य प्रतिवादी पज्जुबान अउंगकचोटेफान को दोषी पाया गया। वह एक जाने माने व्यापारी और दक्षिणी प्रांत सतुन के एक पूर्व राजनेता हैं। उन्हें 75 साल जेल की सजा सुनाई गई है। सभी प्रतिवादियों पर मानव तस्करी का आरोप लगाया गया था, लेकिन उन्होंने स्वयं को निर्दाेष बताया था।
 


 

Advertising