5000 मर्दों को डेट करने वाली अब सिखा रही अमीरों को फंसाने के टिप्स (pics)

Thursday, Apr 19, 2018 - 05:31 PM (IST)

 बैंकॉकः थाईलैंड की प्रेया सुरिया नामक डेटिंग गुरु आजकल सोशल मीडिया बहुत फेमस हो रही है।  प्रेया सुरिया खुद एक नहीं बल्कि पूरे 5000 लोगों को डेट कर चुकी हैं। अब स्थिति ये है कि वो अपने पॉपुलर फेसबुक पेज के जरिए महिलाओं को अमीरो को फंसाने  के टिप्स दे रही हैं।  इन्हें लोग मैडम राया के नाम से भी जानते हैं। हालांकि, लोग सुरिया पर प्रॉस्टिट्यूशन को बढ़ावा देना का भी आरोप लगा चुके हैं। 

 24 साल की सुरिया की कई ऑनलाइन कोर्सेज की सीरीज है जिनकी फीस जानकर आप चौंक जाएंगे। इन कोर्सेजमें परफैक्ट शूगर डैडी दिलाने की सौ फीसदी गारंटी दी जाती है।   इसके साथ ही कोर्स में ये भी सिखाया जाता है कि कैसे शूगर डैडी (अमीर मर्दों) से मोटी रकम और महंगे गिफ्ट हासिल किए जाएं।  इसमें सबसे महंगा ट्रेनिंग कोर्स वीआईपी प्रोग्राम है। सुरिया के इस प्लान के लिए एक्सक्लूसिव क्लब का मैंबर बनने की एक बार की फीस 26 हजार रुपए है।

VIP प्लान की सबसे खास बात ये है कि एक्सपर्ट बाकी ट्रेनिंग देने के साथ ही ये भी वादा करते हैं कि महिला को रईस कस्टमर से भी मिलवाया जाएगा। जो महिलाएं इस प्लान को नहीं ले सकती हैं, उनके लिए एक स्टैंडर्ड प्लान भी है। इसकी कीमत 12 हजार रुपए हैं। इसमें अमीर पुरुषों को लुभाने के लिए जरूरी ट्रेनिंग दी जाती है। सुरिया ने थाई गर्वंमेंट की स्कॉलरशिप पर यूरोप में पढ़ाई की है। वहीं पर उन्हें कई सफललोगों को डेट करने का मौका मिला और उन्होंने ये कला सीखी। 

 उन्होंने यूरोप से थाईलैंड लौटने के बाद थाई महिलाओं की मदद के लिए अपना ऑनलाइन प्रोजेक्ट शुरू किया। सुरिया ने हाल ही में ये एलान किया था कि उन्हें कुछ लोगों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ रहा। उन पर प्रॉस्टीट्यूशन और थाई महिला को गलत नाम देने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, उनके पेज पर आने वाले ज्यादातर फीडबैक पॉजिटिव ही हैं।

  

Tanuja

Advertising