यूनेस्को की हैरिटेज लिस्ट में शामिल होगी 2,000 साल पुरानी थाई मसाज

Friday, Dec 13, 2019 - 01:06 PM (IST)

बैंकॉक : थाईलैंड की प्रसिद्ध 2,000 साल से ज्यादा पुरानी मालिश (थाई मसाज) नुअद थाई को जल्द ही यूनेस्को की प्रतिष्ठित हैरिटेज लिस्ट में जगह मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते थाईलैंड को यह टैग मिल सकता है। अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को की अंतर सरकारी समिति वर्तमान में कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में बैठक कर रही है। इसके बाद वह 14 दिसम्बर को अपने फैसले की घोषणा करने वाली है।

 

नुअद थाई एक मालिश का रूप है जो 2,000 वर्षों से थाईलैंड के इतिहास का हिस्सा रही है। नुअद थाई एक गहन मालिश है, जिसमें अंगूठे, कोहिनी, घुटनों और पैरों की मदद से शरीर को गहरा खिंचाव दिया जाता है और घुमाया जाता है। इस मालिश में शरीर के विभिन्न एक्यूपंक्चर बिंदुओं को दबाया जाता है, जिससे खून का दौरा बढ़ता है और इसका उद्देश्य मांसपेशियों के दर्द को ठीक करना भी है। 

 

मगर, इसके बारे में तब दुनिया को पता चला जब 1962 में रेक्लाइनिंग बुद्धा स्कूल शुरू किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार वाट फो मंदिर परिसर के अंदर द रेक्लाइनिंग बुद्धा स्कूल ने 2 लाख से ज्यादा मालिश विशेषज्ञों को प्रशिक्षित किया है, जो अब 145 देशों में अभ्यास कर रहे हैं।

vasudha

Advertising