इराक मे अमेरिका के सैन्य आपूर्ति काफिले पर आतंकवादी हमला

Sunday, Jul 12, 2020 - 10:52 AM (IST)

बगदाद: इराक में अमेरिका के एक सैन्य आपूर्ति काफिले पर आतंकवादियों का हमला हुआ है। इराक के रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा, ‘‘नजमे क्षेत्र में दीवानिया और अस-सामवा के बीच चार ट्रकों पर हमला किया गया।'' सूत्रों के अनुसार ये ट्रक इराक में अमेरिका के ठिकानों में से एक बसरा से आपूर्ति कर रहे थे।

 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने आपूर्ति के काफिले के ट्रकों पर हमला किया। आतंकवादियों ने वाहनों को जबर्दस्ती रोका। चालकों को ट्रक से बाहर निकाल कर काफिले के ट्रकों को आग लगा दी। सभी चालक इराकी नागरिक है। उसके बाद उन्हें अज्ञात जगह पर छोड़ दिया गया।  

Tanuja

Advertising