कांगो में आतंकी हमला, IS से जुड़े हमलावरों ने 11 लोगों को उतारा मौत के घाट

Monday, Apr 15, 2024 - 10:00 PM (IST)

किन्शासाः चरमपंथ से जुड़े विद्रोहियों ने सप्ताहांत में पूर्वी कांगो के गांवों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस हमले के दौरान वाहनों को आग लगा दी गई और संपत्ति पर कब्जा किया गया। हमले शनिवार को हुए और स्थानीय मेयर ने रविवार को इसकी सूचना दी। इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स' के विद्रोही लंबे समय से युगांडा के निकट सीमा क्षेत्र में सक्रिय हैं। 

संयुक्त राष्ट्र ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि इस साल वहां लगभग 200 लोग मारे गए हैं। मेयर नगोंगो मायांगा के अनुसार, मुलेकेरा के कम्यून में चार अलग-अलग स्थानों से 11 शव बरामद किए गए। मुलेकेरा उत्तरी किवु प्रांत में बेनी शहर के पास स्थित है।

Pardeep

Advertising