रूसी विमान हादसे के पीछे आतंकी साजिश की आशंका

Monday, Feb 12, 2018 - 03:59 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: मास्को के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुए रूसी विमान के पीछे आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। रूसी जांच समिति दुर्घटना के कई संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। उनके अनुसार यह घटना आतंकी साजिश का नतीजा भी हो सकती है। समिति मौसम, तकनीकी खामी और मानवीय चूक सहित कई पहलुओं पर भी विचार कर रही है। 

रूस की जांच एजेंसियों के अनुसार प्लेन के पायलट्स ने उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स  को किसी टेक्निकल प्रॉब्लम की जानकारी या अलर्ट नहीं दिया था। टीम ने घटनास्थल का दौरा कर कुछ अहम सबूत जमा किए। इमर्जेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि क्रैश की वजहों का इतनी जल्दी पता नहीं लगाया जा सकता। वही प्रेसिडेंट पुतिन ने भी जांच के लिए एक अलग स्पेशल कमीशन बनाया है। 

बता दें कि अन्तोनोव एन-148 विमान ने ​रविवार को राजधानी में दोमोदेदोवो हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। दोपहर दो बज कर 48 मिनट पर विमान मास्को के बाहरी इलाके में रेमेनस्की जिले मे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी परिवहन जांच कार्यालय ने एक बयान में बताया कि विमान में 65 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य थे और सभी लोग मारे गए।
 

Advertising