सैक्स के भूखे दरिंदों की शिकार नाबालिगा ने जेल में बिताए 14 साल, अब मिली माफी

Wednesday, Jan 09, 2019 - 11:09 AM (IST)

 शिकागो : सैक्स के भूखे दरिंदों की शिकार हुई एक नाबालिगा को हत्यारिन बना दिया। मर्डर के जुर्म में सिन्टोइया ब्राऊन को 14 साल जेल में बिताने के बाद इंसाफ मिला है। अमरीका की एक अदालत ने 10 वर्ष की पैरोल की शर्त के साथ सिन्टोइया को माफी दी है। उसको समाज में रहने का प्रशिक्षण देने के बाद 7 अगस्त को रिहा किया जाएगा। वह 2004 में उस व्यक्ति की हत्या करने के जुर्म में सजा काट रही थी जिसने उसे सैक्स के लिए इस्तेमाल किया था।

तब सिन्टोइया सिर्फ 14 साल थी। टेनेसी के गवर्नर बिल हैसलेम ने कहा कि अब 30 वर्ष की हो चुकी सिन्टोइया ब्राऊन को 2004 में नैशविले में रियल एस्टेट एजैंट की हत्या के लिए बेहद कड़ी सजा दी गई थी। 2004 में 16 वर्षीय सिन्टोइया एक दलाल से बच कर भाग रही थी तब सेना का पूर्व निशानेबाज जॉनी एलन उसे अपने घर ले आया। सिन्टोइया की मुसीबत खत्म नहीं हुई क्योंकि एलन भी उसे सैक्स के लिए ही अपने घर लाया था। उसने सिन्टोइया को अपने हथियार दिखा कर सैक्स के लिए मजबूर किया। अपनी जान के डर से सिन्टोइया ने एलन को मार डाला।

अदालत ने सिन्टोइया को फस्र्ट डिग्री मर्डर (इरादतन हत्या) और डकैती का दोषी ठहराया था और उसे कम से कम 51 साल कैद के बाद पैरोल की संभावना के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह मामला पिछले महीने काफी चर्चा में रहा था। कई प्रतिष्ठित लोगों ने सिन्टोइया को माफी दिए जाने का समर्थन किया है जिनमें अभिनेत्री एशले जुड, किम कार्दाशियां भी शामिल हैं।  

 

Tanuja

Advertising