यह है दुुनिया का सबसे गंदा इंसान, 60 साल से नहीं नहाया (Watch pics)

Monday, Aug 07, 2017 - 11:39 AM (IST)

तेहरान: कहते हैं कि अच्छे स्वास्थय का राज अपने आप को साफ सुथरा रखना है, लेकिन इन महाशय का कहना है कि अगर वह अपने शरीर पर पानी की एक बूंद भी डालेगा तो बीमार हो जाएगा। 83 साल के अमो हाजी पिछले 63 साल से इस तरह की अजीबोगरीब लाइफस्टाइल के साथ अपनी जिंदगी को जी रहे हैं। 

हाजी को दुनिया का सबसे गंदा इंसान यूं ही नहीं कहा जा रहा है अभी हाजी के बारे में और भी बहुत सारी बातें जाननी बाकी हैं। हाजी ने बताया कि उसने ऐसा जीवन अपनी जवानी के दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद अपनाया और चकित रूप में अपना आप को अलग कर लिया। 

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, हाजी ईरान के फार्स के दक्षिणी क्षेत्र में रहता है। हाजी को खाने-पीने की चीजों में सफाई से नफरत है। वह मरे हुए जानवरों का सड़ा मांस खाता है और उन्हें साही का मांस सबसे ज्यादा पसंद है, वह दिन में पांच लीटर पानी पीता है। इस काम के लिए भी वह जंग लगे ऑयल कैन का इस्तेमाल करता है। 

हाजी आराम करने के लिए सिगार पीता है और वह पाइप जानवरों के मल से भरी रहती है। वह रात एक गढ्ढे में बिताता है जो कब्र लगती है। यह नहीं कि लोगों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। लोगों ने उसे नहलाने की कोशिश की लेकिन हाजी भागने में सफल रहा। 

तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा भी नहीं है कि उसे अपनी इस सूरत से अंजान नहीं है। वह कार के शीशे में अपना चेहरा देखता है, लेकिन उसे बदलने की कोशिश नहीं करता। बालों को काटने की बजाए वह उसे जलाना बेहतर समझता है।

यह शख्स गर्मियों में चीथड़े पहनता है और सर्दियों में वॉर हेलमेट। दुनिया में एक भारतीय शख्स कैलाश सिंह (66) का सबसे लंबे समय तक न नहाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कैलाश सिंह 38 साल तक नहीं नहाकर रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुए थे। वहीं हाजी इस बात का दावा किया है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ चुका है।

Advertising