किशोरी को 2 साल तक बंधक बना कर रखा,1000 से ज्यादा लोगों ने किया रेप

Wednesday, Mar 15, 2017 - 11:39 AM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीकी राज्य पेन्सिलवेनिया के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में एक 17 साल की किशोरी ने एक मोटल मालिक पर 2 साल तक बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया है। लड़की का दावा है कि इन दो साल के दौरान करीब 1000 से ज्यादा लोगों ने उसके साथ रेप किया । पीड़ित लड़की के वकील नदीम बेज़ार ने दावा किया कि इस दौरान मोटल के मालिक और स्टाफ मानव तस्करों को किराए पर कमरा देकर लड़की का शोषण करते रहे।

अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक किशोरी किसी मसले पर अपने माता-पिता से झगड़े के बाद घर से भाग गई थी। उसके बाद वो मानव तरस्कर के गिरोह के चुंगल में फंस गई। जिसने उसे बंधक बनाकर करीब 2 साल तक यौन दासता करवाई। पीड़िता के परिवार और वकीलों को उम्मीद है कि इस अपराध के लिए ‘मोटल मालिक’ जिम्मेदार है। वकील के मुताबिक दलाल इंटरनैट के जरिए ग्राहक चुनते थे। वहीं रेट तय किया जाता था।

इसके बाद ग्राहक को मोटल में बुलवाया जाता था। मोटल के कर्मचारी ही उन ग्राहकों को लड़की के कमरे तक लेकर जाते थे। लड़की को बंधक बनाकर करवाई जा रही वेश्यावृत्ति की मोटल के कर्मचारियों और मालिक को जानकारी थी। वो मुनाफा कमाते रहे लेकिन उन्होंने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पीड़ित लड़की मोटल पर केस करते हुए 50,000 डॉलर के मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पीड़िता अपने परिजनों के साथ रह रही है। साथ ही इस सदमे से उबरने के लिए थेरेपी ले रही है।

Advertising