सऊदी में 13 साल की उम्र में गिरफ्तार लड़के को अब दी जाएगी फांसी

Monday, Jun 10, 2019 - 10:24 AM (IST)

 

दुबईः सऊदी अरब में 13 साल की उम्र में गिरफ्तार किए गए लड़े को अब फांसी दी जा सकती है। किशोर को सरकार विरोधी प्रदर्शन, आतंकी संगठन से जुड़ने और सुरक्षा बलों पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ह्यूमन राइट्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल 18 साल के हुए मुर्तजा कुरेइरिस को फांसी दिए जाने की आशंका है।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 18 साल के मुर्तजा ने खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है। यही नहीं उसने दावा किया है कि उसने दबाव के चलते आरोपों को स्वीकार किया है। एमनेस्टी इंटरनैशनल ने कहा कि सऊदी अरब के पब्लिक प्रॉसिक्युटर ने मुर्तजा को फांसी दिए जाने की मांग की है।

यह सजा उसे कथित तौर पर उन अपराधों के लिए दी जाएगी, जो उसने महज 10 वर्ष की आयु में किए थे। एमनेस्टी के मुताबिक पूछताछ के दौरान युवक की बुरी तरह से पिटाई की गई थी। द इंडिपेंडेंट के मुताबिक मुर्तजा सऊदी अरब के अल्पसंख्यक शिया समुदाय से ताल्लुक रखता है।

Tanuja

Advertising