Live शो में एंकर को हुआ लेबर पेन, फिर जाे हुअा वाे जान रह जाएंगे हैरान!

Friday, Nov 18, 2016 - 10:41 AM (IST)

मैनचेस्टरः एक न्यूज चैनल की एंकर विक्टोरिया फ्रिट्ज को न्यूज पढ़ते समय अचानक लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद एंकर ने एक बेटे काे जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक, फ्रिट्ज की डिलिवरी की तारीख दिसंबर के पहले हफ्ते में थी। लेबर पेन शुरू होते ही उसके साथी सैली नुजेंट ने फ्रिट्ज को पकड़ा और चैनल ऑफ एयर करवाया।

फ्रिट्ज के पति ट्रैफिक जाम के कारण समय पर अस्पताल ना पहुंच सके, जिसके कारण उनकी टीम ने ही फ्रिट्ज काे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। फ्रिट्ज के साथ सैली तब तक अस्पताल में रहीं, जब तक उनके पति डेन वहां नहीं आ गए। फ्रिट्ज ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के बाद फ्रिट्ज ने अपनी टीम को शुक्रिया कहा। 

Advertising