ऑस्ट्रेलिया में नजर आया 2000 साल से विलुप्त ये खास बाघ

Wednesday, Mar 29, 2017 - 11:32 AM (IST)

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया में तस्मानियन बाघ थाइलैसिंस नजर आया है। वैज्ञानिकों ने 1936 में इसे विलुप्त मान लिया था। उत्तरी क्वींसलैंड के कई लोगों ने अलग-अलग जगहों पर थाइलैंसिस को फिर से देखने का दावा किया है। 2000 साल पहले यह ऑस्ट्रेलिया के मुख्य भूभाग से विलुप्त हो गया था। पर दूर दराज के कई इलाकों में यह कभी-कभार दिख जाता था। 1936 में होबार्ट के चिड़ियाघर में आखिरी तस्मानियाई बाघ की मृत्यु हो गई। इसके बाद इसे कई बार देखे जाने के दावे किए गए, लेकिन जांच करने पर अपुष्ट साबित हुए।

कई वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, लेकिन तस्वीरें धुंधली हैं। इसलिए वैज्ञानिक न तो पूरी तरह इस दावे की पुष्टि कर पा रहे हैं और न ही इसे पूरी तरह नकार पा रहे हैं। तस्मानियाई बाघ पर शोध करने वाले जेम्स कुक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर बिल लोरेंस के मुताबिक वे बाघ देखने वाले लोगों से बातचीत कर रहे हैं। लोगों ने इस जानवर के बारे में जैसा विवरण दिया है, वहां यहां पाए जाने अन्य जानवरों जैसा नहीं है। देखा गया जानवर थाइलैसिंस हो सकता है। पर चूंकि सभी बार यह रात में और 20 फुट की दूरी से देखा गया है, इसलिए जांच जारी है। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में पाए जाने वाले थाइलैसिंस को तस्मानिया का बाघ कहते थे। यह बाघ दिखने में करीब-करीब डॉग यानी कुत्ते जैसा होता है। 
 

Advertising