अपने ही जाल में फंसा पाकिस्तान, तालिबान ने डूरंड लाइन से उखाड़ फेंकी बाड़, देखती रह गई Pak सेना

Sunday, Jan 02, 2022 - 04:26 PM (IST)

काबुल: पाकिस्तान ने जिस तालिबान को अफगानिस्तान पर कब्जा करने के लिए खुलकर मदद की थी अब वही उसके लिए मुसीबत बनता जा रहा है। डूरंड सीमा को लेकर पाकिस्तान और तालिबान के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। अफगानिस्तान के साथ मिलने वाली सीमा जिसे डूरंड लाइन कहा जाता है, पर  पाकिस्तान  बाड़ लगा रहा है जबकि तालिबान इस सीमा को खारिज करता है।

 

तालिबानी लड़ाके डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी सेना की बाड़बंदी को तोड़ रहे हैं। इसका एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों को डूरंड लाइन पर लगी बाड़ को तोड़ते हुए देखा जा सकता है।

 

वीडियो में एक ट्रक पीछे की ओर चलते हुए सीमा पर लगी बाड़ को कुचल रहा है जिसके आसपास तालिबानी लड़ाकों को देखा जा सकता है।  तालिबान पाकिस्तानी सेना को धमकी दे चुका है कि अगर उन्होंने सीमा पर बाड़ लगाने की कोशिश करते हैं तो वह युद्ध के लिए तैयार हैं। तालिबान ने कहा है कि वह यहूदियों से ज्यादा पाकिस्तानी सेना से जंग लड़ना पसंद करेंगे।

 

Tanuja

Advertising