अफगानिस्तान में मस्जिद के पास बम विस्फोट में 8 लोगों की मौत व 18 घायल

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 12:59 PM (IST)

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद के पास शुक्रवार को एक गाड़ी में बम विस्फोट होने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गये। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

काबुल के पुलिस प्रमुख के लिए तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद ज़ादरान के अनुसार यह बम विस्फोट पश्चिमी काबुल के शिया बहुल सर-ए करेज़ क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों में दो लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में कुछ घायलों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई।  आतंकी सगंठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इस हमले की जिम्मेदारी है। पुलिस जहां मृतकों की संख्या 8 बता रही है। वहीं, ISIS का दावा है कि धमाके में 20 लोग मारे गए हैं। सोशल मीडिया पर घटनास्थल के कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इनमें विस्फोट के बाद लोगों को मदद के लिए चीख-पुकार मचाते देखा जा सकता है।

 

 बता दें कि ISIS से जुड़े दहशतगर्द 2014 से ही अफगानिस्तान में एक्टिव हैं, जिन्हें देश की सुरक्षा के लिए मुख्य खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद चुनौती और बढ़ गई है। अफगानिस्तान में हाल के दिनों में हुए कई हमलों के पीछे इसी कट्टरपंथी आतंकी गुट का हाथ रहा है, जिनमें मुख्य तौर से अल्पसंख्यक शिया समुदाय को निशाना बनाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News