तालिबान ने चौराहों पर क्रेन से लटका दिए 4 शव, दिल दहला देगा वीडियो
Sunday, Sep 26, 2021 - 12:12 PM (IST)
काबुलः अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश के हालात तेजी से बदल रहे हैं। दुनिया और अफगानों को जिस बात का डर था वहीं क्रूरता तालिबानियों ने शुरू कर दी है। तालिबान ने अपना कट्टरपंथी क्रूर व घिनौना चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान के हेरात शहर में रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां तालिबान ने शहर के मुख्य चौराहे पर चार शवों को क्रेन से लटका दिया। मारे गए चारों लोगों पर अपहरण का आरोप था। तालिबान ने इन लोगों की हत्या के बाद कहा कि किडनैपिंग करने वालों को सबक सिखाना जरूरी था।
Taliban kills four alleged kidnappers and hangs their bodies up in public as a warning in the western Afghan city of Herat pic.twitter.com/Z8mPxbIeHl
— TRT World Now (@TRTWorldNow) September 26, 2021
हेरात प्रांत के डिप्टी गवर्नर मावलवी शिर अहमद मुहाजिर ने कहा कि लाशों को अलग-अलग सार्वजनिक जगहों पर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके उनकी सरकार ये संदेश देना चाहती है कि देश में अपहरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये चारों पुलिस के साथ गोलीबारी में मारे गए या फिर गिरफ्तारी के बार उनकी हत्या कर दी गई। वैसे तालिबान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आयी है। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक के पीछे ख़ून से लथपथ 4 शव पड़े हैं। इनमें से एक को बाद में क्रेन के सहारे लटका दिया जाता है। ट्रक के पास हथियारों के साथ तालिबान के लड़ाके खड़े हैं और चौराहे पर आम लोगों का हुजूम खड़ा है। कहा जा रहा है कि इन शवों को अलग-अलग चौराहों पर क्रेन के सहारे टांगा गया। एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि हेरात के किसी व्यस्त इलाके के चौराहे पर शव को क्रेन से लटका दिया गया है और उस पर एक पट्टी लगी है जिसपर लिखा है- किडनैपिंग करने वालों को इसी तरह की सज़ा दी जाएगी।
#Breaking: 🚨Taliban executed 4 people in #Herat, Afghanistan. pic.twitter.com/CEv5pivwRS
— OSINT Updates 🚨 (@OsintUpdates) September 25, 2021
डिप्टी गवर्नर मुहाजिर ने कहा कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि शनिवार सुबह शहर एक व्यापारी और उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर के बाहर सड़कें बंद कर दीं और किडनेपर्स को पकड़ लिया गया। मुहाजिर ने एक बयान में कहा कि कुछ मिनटों की लड़ाई के बाद, हमारा एक मुजाहिदीन घायल हो गया और सभी चार अपहरणकर्ता मारे गए।