विवादित दक्षिण चीन सागर में ताइवान करेगा बचाव अभ्यास

Monday, Nov 21, 2016 - 03:07 PM (IST)

ताइपेइ:ताइवान ने आज कहा कि वह दक्षिण चीन सागर के अपने अधिकार क्षेत्र में बचाव अभ्यास करने की योजना बना रहा है जिसमें नौसेना भी शामिल हो सकती है।  

तटरक्षा बल के मुताबिक यह सैन्य अभ्यास इतू अबा के आस पास होगा जिसमें दुर्घटनाग्रस्त जहाज के कर्मियों को बचाने का अभ्यास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि फिलहाल नौसेना ताइपिंग द्वीप के पास लगातार गश्त कर रही है और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि नौसेना इस अभ्यास में शामिल नहीं होगी।दक्षिण चीन सागर के विभिन्न क्षेत्रों पर चीन,फिलीपींस,वियतनाम,मलेशिया और ब्रुनेई अपना दावा करते रहे हैं।हालांकि ताइवान ने खुद को इस विवाद से दूर रखा है लेकिन मई में साई इंग-वेन के राष्ट्रपति बनने के बाद विवादित जलक्षेत्र में यह उसका पहल अभ्यास होगा।

Advertising