ताइवान संसद में अमेरिकी पोर्क को लेकर भिड़े सांसद, एक-दूसरे फेंकी सूअरों की आंतें ! (Video)

Sunday, Nov 29, 2020 - 03:01 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः संसद में नेताओं के बीच मतभेद और टकराव होना आम बात है लेकिन ताइवान की संसद में विपक्षी विधायकों ने जो किया उसे देख सासंदों के होश उड़ गए। ताइवान की संसद में स्थिति भयावह हो गई जब अमेरिका से पोर्क आयात पर विवाद होने पर नेता आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे के ऊपर सूअरों की आंतें फेंकना शुरू कर दिया।

 

 

विरोधियों का कहना है कि अमेरिका से पोर्क आयात किए जाने का फैसला स्वास्थ्य के लिए खतरा है। इसमें ractopamine होता है जो ताइवान और यूरोपियन यूनियन में बैन है। हालांंकि देश की सत्ताधारी पार्टी ने इस आरोप का खंडन किया है और बहस के लिए कहा है। गौरतलब है कि ताइवान की संसद में ऐसे बवाल आम ही हैं। मुख्य विपक्षी दल कुओमिंटांग पार्टी ने प्रीमियर सू सेंग-चान्ग की ओर शुक्रवार को सूअर की आंतें फेंकनी शुरू कर दीं।

उन्हें संसद में सवालों का जवाब देने से रोका जा रहा था। यहां तक कि इस बीच धक्का-मुक्की चालू हो गई। सत्ताधारी डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) ने संसद में इस तरह की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि संसद में खाना बर्बाद कर बदबू फैला दी गई। उन्होंने अपील की कि इस मुद्दे पर सही तरीके से बहस की जाए।

बता दें कि वॉशिंगटन ने ताइवान की राष्ट्रपति साई-इंग वेन के फैसले का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने 1 जनवरी से अमेरिका से पोर्क आयात में ढील दी है। हालांकि, इस फैसले से विपक्ष नाराज हो गया जिसने लोगों के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की है।

Tanuja

Advertising