ताइवान: समलैंगिक शादी को कानूनी दर्जा देने पर कोर्ट में सुनवाई शुरू

Friday, Mar 24, 2017 - 04:27 PM (IST)

ताइपे: ताइवान की संवैधानिक अदालत ने आज समलैंगिक शादी के एक एेतिहासिक मामले पर सुनवाई शुरू कर दी है। ताइवान समलैंगिक शादी को मंजूरी देने वाला एशिया का पहला देश बन सकता है।  


अदालत का 14 न्यायाधीशों वाला एक पैनल उस विवादित कानून के ऊपर बहस की सुनवाई करेगा, जिसके बारे में आलोचकों का कहना है कि यह समलैंगिक जोड़ों को संबंध स्थापित करने से रोकता है। बदलाव के लिए अभियान चला रहे लोग इंद्रधनुष वाले झंडे के साथ ताइपे में अदालत के बाहर जमा हुए हैं। शुक्रवार की सुबह अदालत के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मीडिया से बात करते हुए 24 वर्षीय एक सेल्समैन लान शी-काई ने कहा,‘‘समलैंगिक लोग एक नागरिक होने के नाते कानून के अनुसार समान अधिकार और सुरक्षा पाने के हकदार हैं।’’ 

Advertising