यहां जबरदस्ती करवाई जाती है मासूम लड़कियों की बूढ़ों से शादी

Thursday, Jun 02, 2016 - 02:31 PM (IST)

बांग्लादेशःआज भी कई देशों में नाबालिग लड़कियों की शादी आम बात है। यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश बाल विवाह के मामले में काफी खराब स्थिति में है। यहां 65 फीसदी लड़कियों की शादी कम उम्र में दोगुने उम्र के मर्दों से कर दी जाती है। हाल ही में बांग्लादेश की 15 साल की लड़की नासोइन अख्तर की शादी की फोटोज जारी हई है। छठी कक्षा में पढ़ने  वाली इस लड़की की शादी दोगुनी उम्र के दूल्हे से कर दी गई।

हालांकि, बांग्लादेश ऐसा देश नहीं है, जहां बड़ी संख्या में कम उम्र में लड़कियों की जबरन शादी होती है। कम उम्र में लड़कियों की शादी करने वाले देशों की सूची में नाइजर, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक और चाड, बांग्लादेश से आगे हैं।  बांग्लादेश  कम उम्र की लड़कियों की शादी के मामले में चौथे नंबर पर आता है। करीब 29 फीसदी लड़कियों की शादी तो यहां 15 साल से भी कम उम्र में कर दी जाती है। नासोइन की शादी को कैमरे में कैद करने वाली फोटोग्राफर ने लिखा कि उसकी शादी में सैकड़ों की संख्या में गेस्ट इन्वाइट किए गए थे, लोग खुशी-खुशी नाच रहे थे।  ।
Advertising