सीरिया: 20,000 लोगों ने इस सप्ताह अलेप्पो छोड़ा

Wednesday, Nov 30, 2016 - 05:16 PM (IST)

जेनेवा:सीरिया के अलेप्पो के विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित क्षेत्र से रविवार के बाद से 20 हजार लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है और वह वहां से चले गए हैं। यह जानकारी अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रास ने दी है। 

इन लोगों ने लड़ाई जारी रहने के कारण अपना घरबार छोड़ा है।रेडक्रास ने कल कहा कि वह अलेप्पो के पूर्वी भाग के बीमार तथा घायल लोगों को निकालने के लिए तैयार है किन्तु इसके लिए सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिए।राहत एजेन्सी ने कहा है कि वह अप्रैल से ही पूर्वी अलेप्पो के लोगों के लिए आवश्यक दवाइयों तथा खाद्य सामग्री की आपूर्ति करना चाहती है किन्तु आज तक यह संभव नहीं हो सका है।  

सीरिया के सरकारी दैनिक तथा उसके समर्थक पूर्वी अलेप्पो से विद्रोहियों को खदेड़ना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने इस क्षेत्र पर बड़ा हमला किया है जिससे विद्रोहियों के साथ उनकी घमासान लड़ाई जारी है। इस लड़ाई के चलते वहां के हजारों लोगों का जीवन संकट में फंस गया है।
 

Advertising