इन शहरों में है हजारों मकान, जहां इंसान तो क्या कोई परिंदा भी पर नहीं मारता!

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2016 - 05:23 PM (IST)

सीरिया : सीरिया में एेसे तो कई शहर है पर कोई भी व्यक्ति यहां रहने के लिए तैयार नहीं है। आपको बता दें कि इन्हें डेड सिटीज ऑफ सीरिया कहा जाता है। ये 5वीं से लेकर 8वीं शताब्दी के बीच के हैं। इनमें चर्च, मंदिर और अन्य धरोहरें भी शामिल हैं।

कभी होते थे महत्वपूर्ण जगह
इनमें अल बारा को सबसे मशहूर डेड सिटी कहा जाता है। हालांकि, ऐतिहासिक वक्त में ये शहर अनाज, तेल और शराब के लिए बहुत मशहूर थे। लेकिन कुछ समय बाद क्लाइमेट चेंज की वजह से स्थिति बदल गई।

बताया जा रहा है कि सूखा पड़ने और तापमान अधिक होने से जमीन पर अनाज का उत्पादन कम हो गया। इसी दौरान अरब वर्ल्ड ने ट्रेड रूट में भी तब्दीली कर दी और यहां के बिजनेस पर असर पड़ा। इसके बाद धीरे-धीरे ये शहर खाली होते चले गए और यहां रहने वाले दूसरे शहरों में जाकर बसने लगें। चर्चित डेड सिटी अल-बारा में चर्च, मॉनेस्ट्री सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के अवशेष बचे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News