स्विट्जरलैंड में 2 विमान क्रैश, सवार सभी लोगों की मौत

Tuesday, Jun 15, 2021 - 10:37 AM (IST)

 जिनेवाः स्विस आल्प्स में एक ग्लाइडर और एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन दोनों दुर्घटनाओं के बीच कोई संबंध था। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार रात स्विट्जरलैंड की हवाई बचाव सेवा ने बताया कि ग्लाइडर इतालवी सीमा के पास बिवियो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पायलट की मौत हो गई।

 

खराब मौसम के कारण लगभग 2,700 मीटर (8,860 फीट) की ऊंचाई पर, दुर्घटनास्थल पर और अधिक बचाव कार्य संचालित करना तुरंत संभव नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि रविवार को जब बचाव कार्य शुरू हुआ तो बचावकर्मियों को करीब एक किलोमीटर दूर छोटे विमान का मलबा मिला। रॉबिन डीआर400 विमान में पायलट के साथ-साथ एक पुरुष, महिला और बच्चा भी सवार था।

 

उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। दोनों विमान शनिवार को स्विट्जरलैंड के हवाई क्षेत्र से रवाना हुए थे। मृतकों की पहचान को लेकर तत्काल कुछ नहीं बताया गया।

Tanuja

Advertising