पाकिस्तान में एक और आतंकी की संदिग्ध मौत​​​​​​​ : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मसूद अजहर का था करीबी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 10:10 PM (IST)

इस्लामाबाद/बहावलपुर: पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों के सफाए का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना सलमान अजहर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, बहावलपुर में एक अज्ञात गाड़ी ने सलमान अजहर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। हालांकि, इस मौत को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है कि यह महज एक दुर्घटना थी या सोची-समझी साजिश।

मसूद अजहर का था खास सिपहसालार
मारे गए आतंकी सलमान अजहर का संबंध ग्लोबल टेररिस्ट मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद से था और वह संगठन में एक प्रभावशाली कमांडर की भूमिका निभा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, सलमान अजहर को बहावलपुर के मर्कज सुभानअल्लाह में दफनाया जाएगा।

दो दिन में दूसरा बड़ा झटका
पाकिस्तान में आतंकियों के लिए पिछला कुछ समय काल बनकर आया है। सलमान अजहर की मौत से महज दो दिन पहले, 27 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी भी मारा गया था। खैबर पख्तूनख्वाह में लश्कर के ब्रांच हेड अफरीदी की अज्ञात हमलावरों ने 'टारगेट किलिंग' की थी और उसे कई गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अफरीदी की हत्या के बाद हमलावर पहाड़ी इलाकों में ओझल हो गए थे।

पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां इन बैक-टू-बैक हो रही हत्याओं और संदिग्ध मौतों से सकते में हैं। सलमान अजहर की मौत के पीछे भी किसी 'अज्ञात' हाथ की चर्चा जोरों पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News