सुषमा ने वीजा के अलावा कोई काम नहीं किया: राहुल

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 12:44 AM (IST)

लंदन : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ‘सक्षम नेता’ बताया लेकिन कहा कि वीजा के मुद्दे को छोड़कर उन्होंने कोई काम नहीं किया। राहुल गांधी ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रटीजिक स्टडीज में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय पर प्रधानमंत्री कार्यालय का एकाधिकार है। सुषमा स्वराज एक सक्षम नेता है लेकिन उन्होंने वीजा के मुद्दे को छोड़कर मंत्रालय में कुछ भी काम नहीं किया।

यूरोपीय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में शक्ति का केंद्रीकरण प्रधानमंत्री कार्यालय में है। उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीति विशेषकी पाकिस्तान और चीन के संबंध में निशाना साधा। डोकलाम विवाद पर गांधी ने कहा, डोकलाम कोई अलग विवाद नहीं है। यह घटनाओं का एक हिस्सा और प्रक्रिया है। वह डोकलाम को एक घटना के रूप में देखते हैं। अगर वह प्रक्रिया को ध्यान से देख रहे हैं तो वह इसे रोक सकते हैं। सच्चाई यह है कि डोकलाम में आज भी चीनी मौजूद हैं। मोदी सरकार की नीति की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पाकिस्तान के लिए कोई रणनीति नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News