धरती से 21 प्रकाशवर्ष दूर ‘सुपर अर्थ’ पर है जीवन !

Wednesday, May 31, 2017 - 02:53 PM (IST)

लंदन: वैज्ञानिकों ने मानव के प्रवास की संभावना वाले पृथ्वी के समान ग्रह की खोज का दावा किया है।  यह ग्रह यहां से महज 21 प्रकाशवर्ष (लाइटइयर) दूर है, जिसकी सतह पर जल पाए जाने की संभावना है।

रिसर्च करने वालों ने रेडियल वेग तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक के तहत अपने गुरत्वाकषर्ण केंद्र की परिक्रमा करने वाले तारे या ग्रह की स्थिति या वेग में परिवर्तन को मापा जाता है।

केनारी द्वीपसमूह के इंस्टीट्यूटो डि एस्ट्रोफिसिका डि केनरियास के वैज्ञानिकों ने ग्रह का पता लगाया है, जिसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से दोगुने से तीनगुने के बीच है। यह ग्रह निकट होने के कारण अधिक दिलचस्प हो जाता है। यह महज 21 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित ऐसे ‘सुपर-अर्थ’ में शामिल है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

Advertising