पूरी दुनिया में कड़ाके की ठंड, इस देश में लोग गर्मी से बेहाल (देखें तस्वीरें)

Sunday, Jan 22, 2017 - 03:08 PM (IST)

सिडनीः इस समय दुनिया के तकरीबन सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं, ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। सिडनी में तो तापमान 41 डिग्री  के आसपास चल रहा है, जिससे लोग बेहाल हैं। दिन ही नहीं, रात में भी ऐसी गर्म हवाएं चलती हैं  कि लोग चैन से सो नहीं सकते।  गर्मी से निजात पाने के लिए लोग बीच पर पहुंच रहे हैं। 

मौसम विभाग ने वॉर्निंग दी है कि अभी कुछ दिन रात का तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।  सिडनी, ब्रिसबेन में इस समय इतनी गर्म हवाएं चल रही हैं कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।  दोपहर में तो तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाता है। देर शाम तक तापमान 30 के आसपास रहता है।  गर्मी से बचने के लिए बीच पर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। रात में भी बीच पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

Advertising