अमेरिकी विदेश उप मंत्री सुलिवान ने अर्जेंटीना में VK सिंह से मुलाकात की

Tuesday, May 22, 2018 - 12:28 AM (IST)

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत ने सोमवार को अपने सामरिक भागीदारी को मजबूत करने की पुष्टि की जब अमेरिकी विदेश उप मंत्री जॉन सुलिवान और विदेश राज्यमंत्री वी . के . सिंह के बीच अर्जेंटीना में बैठक हुई। बैठक जी ...20 विदेश मंत्रियों के शिखर सम्मेलन के इतर हुआ। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हेथर नाएर्ट ने कहा , ‘‘ दोनों नेताओं ने अमेरिका - भारत सामरिक भागीदारी की पुष्टि की और भारत को अमेरिका का बड़ा रक्षा साझीदार बताया।’’ बैठक में सुलीवान और सिंह ने आगामी महीने में आयोजित होने वाले 2 जोड़ 2 मंत्री स्तरीय वार्ता के एजेंडे पर चर्चा की।      

Punjab Kesari

Advertising