अफगान सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमला, 10 लोगों की मौत

Tuesday, Jul 10, 2018 - 03:22 PM (IST)

जलालाबादः अफगान सुरक्षा बलों के वाहन के पास आज एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि देश को हिला देने वाले इस बेहद ङ्क्षहसक हमले में मारे गए लोगों में से ज्यादातर असैन्य नागरिक हैं।  प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोग्यानी ने बताया कि पूर्वी शहर जलालाबाद में हुए इस विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल भी हुए हैं। मारे गए लोगों में आठ आम नागरिक हैं।

स्वास्थ्य निदेशक नजीबुल्लाह कामावाल ने मरने वालों के आंकड़े की पुष्टि की और कहा कि अस्पताल लाए गए कुछ पीड़ित गंभीर रूप से झुलसे थे।  घटना के प्रत्यक्षदर्शी इस्मतुल्लाह ने बताया कि  मैंने देखा कि आग का एक बड़ा सा गोला लोगों को दूर फेंक रहा था। लोग जल रहे थे।’’ पाकिस्तान से सटे अशांत नानगरहर प्रांत में हुए इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है।  प्रांत में हाल में हुए कई अन्य आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने ली थी। उन हमलों में बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे।

दूसरी ओर, अमरीका तथा अफगान बल इस आतंकी समूह के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए हैं। आज का हमला अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के यह उम्मीद जताने के सिर्फ एक दिन बाद हुआ है कि अफगान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता सफल रहेगी जलालाबाद में एक जुलाई को हुए हमले में 19 लोग मारे गए थे जबकि 21 घायल हो गए थे।

       

Isha

Advertising