VIDEO: प्रेमिका ने नहीं मानी बात तो छात्र ने सड़क पर ही कर दिया शूट

Tuesday, Jun 05, 2018 - 11:34 AM (IST)

बैंकाकः थाइलैंड में एक छात्र ने होस्टल के बाहर अपनी प्रेमिका की गोली मार कर हत्या कर दी। दरअसल प्रेमिका ने छात्र से सुलह  से इंकार कर दिया तो वह भड़क गया व गुस्से  उसको गोली मार दी। हत्या के आरोपी पुकापांग चित्तारोम (24) और नतचारीया थाप्राजीत (21) एक दूसरे को पिछले 5 साल से जानते थे और हाल ही में वे अलग हो गए थे। इसके बाद से प्रेमी अपनी पूर्व प्रेमिका से सुलह करना चाहता था पर नतचारीया इसके लिए तैयार नहीं थीं। 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सुबह के समय लड़की होस्टल से बाहर आती है, जहां उसका पूर्व प्रेमी इंतजार कर रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर बहस होती है। लड़का उसे रोकने की कोशिश करता है पर वह उसकी बात मानने को राजी नहीं होती तभी युवक झट से उस पर फायर कर देता है। युवक बिजनस स्टूडैंट बताया जा रहा है। लड़की को गोली मारने के बाद लड़के ने मुंह में गोली मारकर खुदकुशी करनी चाही पर वह बच गया। उसने मुंह में गोली मारी थी जो उसके गाल से होती हुई बाहर निकल गई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। 

Tanuja

Advertising