छात्र ने KFC को मूर्ख बना पूरा साल खाया खाना, सोशल मीडिया पर मिले मजेदार रिएक्शन
Thursday, May 16, 2019 - 02:14 PM (IST)
जोहांसबर्गः यंगस्टर्स में फास्टफूड के प्रति इतना ज्यादा क्रेज है कि वे इसके लिए किसी भी हद जा सकते हैं। ऐसा ही एक स्टूडेंट है जिसे KFC का खाना बेहद पसंद है। उसकी पसंद ने उसे इतना दीवाना कर दिया कि वो अपने पसंदीदा खाने के लिए हर हद पार कर पहुंच गया। उसने कुछ ऐसा तरीका निकाला कि एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे साल तक वो KFC में मुफ्त में खाना खाता रहा।
When they welcome him in jail pic.twitter.com/QLYQfqt939
— siphokazi (@KaziiMtshali_) May 13, 2019
इस शख्स की कहानी जब सामने आई तो सोशल मीडिया में लोगों ने उसे लेकर मजेदार रिएक्शन दिए। इस शख्स की कहानी केन्या के एक पत्राकार टेडी ईगीन ने सोशल मीडिया में शेयर की है। इस स्टूडेंट को हालांकि, गिराफ्तार कर लिया गया है। इस स्टूडेंट का नाम नहीं बताया गया है लेकिन यह जरूर मालूम हुआ है कि वो दक्षिण अफ्रीका की क्वाजुलु नेटल यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है।
इस कहानी के अनुसार एक शख्स अक्सर KFC पर सफेद लिमो में सवार होकर पहुंचता। आउटलेट पहुंचकर वह कहता कि वो केएफसी के हेडक्वार्टर में काम करता है और उसे अलग-अलग आउटलेट्स पर खाने की क्वालिटी चेक करने के लिए भेजा गया है। इसके बाद वो किचन में जाकर मुफ्त खाना मांगता ताकि उसे चेक कर सके। इस तरह उसने अलग-अलग आउटलेट्स से साल भर तक मुफ्त में खाना खाया।Not all heroes wear capes.. pic.twitter.com/tdDjRKKAQJ
— The Elleventeenth member of Wu-tang (@morrmak) May 12, 2019
जैसे ही इस स्टूडेंट की खबर शेयर हुई, लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। इस पोस्ट को देखते ही देखते 60 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया वहीं 30 हजार लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे थे। स्टूडेंट की इस दिलेरी को लेकर एक यूजर ने ट्वीट कर इस स्टूडेंट को रिस्पेक्ट दी है वहीं एक अन्य ने जेल का कार्टून डाला है जिसमें लिखा है लिजेंड्स ओनली।Hero!
— www.paushinski.co.ke (@paushinski) May 13, 2019
Give this man The Iron Throne. pic.twitter.com/uP75HvuBhy
A whole year? That’s pushing one’s luck too far! pic.twitter.com/i8Ac8SN4IT
— Mzito (@selectivenomad) May 13, 2019