न्यूजीलैंड के पास केरमाडेक द्वीप में भूकंप के तेज झटके, 6.4 रही तीव्रता

Saturday, Jan 29, 2022 - 12:08 PM (IST)

वेलिंग्टन: दक्षिण प्रशांत महासागर में न्यूजीलैंड के उत्तर में केरमाडेक द्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार 6.6 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप से सुनामी उत्पन्न होने की उम्मीद नहीं है।

 

फिलहाल किसी तरह के जानमाल को हुए नुकसान की सूचना नहीं है। यह दक्षिण प्रशांत महासागर में एक उपोष्णकटिबंधीय द्वीप चाप हैं जो न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के उत्तर-पूर्व में 800-1,000 किमी (500-620 मील) और टोंगा के दक्षिण-पश्चिम में समान दूरी पर हैं। यह सबडक्शन जोन में स्थित है। सबडक्शन ज़ोन तब बनते हैं जब एक भारी और बड़ी टेक्टोनिक प्लेट दूसरी कम भारी टेक्टोनिक प्लेट के नीचे गोता लगाती है।

 

Tanuja

Advertising