पाकिस्तान और पेरू में भूकंप के तेज झटके

Wednesday, Jun 23, 2021 - 11:45 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पेरू में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। देश के भूभौतिकीय संस्थान ने एक बयान में कहा कि पेरू में भूकंप के तेज झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 आंकी गई। भूकंप लीमा डिपाटर्मेंट में सतह से 32 किलोमीटर (20 मील) की गहराई पर आया। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

 

इसके अलावा आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को सुबह स्थानीय समय के मुताबिक 6 बजकर 39 मिनट पर धरती भूकंप के झटकों से हिल उठी। पाकिस्तान में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही। भूकंप का केंद्र 146 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में देखा गया।

 

Tanuja

Advertising