फिजी में भूकंप के तेज झटके

Saturday, May 08, 2021 - 09:47 AM (IST)

मॉस्को: प्रशांत महासागरीय द्वीप देश फिजी में शनिवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 23.35 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई।

 

भूकंप का केंद्र लेवुका शहर से 340 किलोमीटर दूर तथा सतह से 398 किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोटर्ें नहीं है और सुनामी अलटर् जारी नहीं किया गया है। फिजी द्वीप में शुक्रवार को भी 5.2 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Tanuja

Advertising