पाकिस्तान में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.4 रही तीव्रता

Saturday, Feb 13, 2021 - 12:14 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। देश के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान निगरानी केंद्र के मुताबिक भूकंप ताजिकिस्तान में 80 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। 

राजधानी इस्लामाबाद समेत खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। देश में 2005 में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। तब 73,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 

इसके अलावा भारत के दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 10.30 बजे आए भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए। दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस होते हुए विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी और घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर आ गए। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की तात्कालिक रिपोर्ट नहीं है।

Pardeep

Advertising