अजीबों गरीब बीमारी के शिकार प्रेमी जोड़े ने लिया ये फैसला (देखें वीडियो)

Sunday, Feb 19, 2017 - 02:19 PM (IST)

मेलबर्नः दिल को छू लेने वाली ये कहानी एक ऐसे कपल की है जो दोनों ही एक अजीबों-गरीब बीमारी से ग्रस्त हैं। 8 साल एक साथ रहने के बाद अब इस कपल  ने दुनिया के सामने एक साथ रहने की कसमें खाई।

शादी के खूबसूरत बंधन में बंधी Polly Gibson ने कहा कि उनके लिए अपने पति  Minogue से शादी करना, उनका सबसे बेहतरीन फैसला था। ये कपल जो दोनों ही Down’s Syndrome नाम की एक बीमारी से ग्रस्त है। जिन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिन की कहानी साझा की। इस खुशनुमा कपल की शादी 2016 में हुई थी जिसमें 200 मेहमान शामिल हुए थे। Unicorn सोफा, सिंगिंग वेटर्स, और एक शानदार तीन मंजिला केक इनकी शादी की शोभा में चार-चांद लगा रहा था।

8 साल एक रिश्ते में रहने के बाद ही Joe और Polly दोनों ने शादी की। Sussex यूनिवर्सिटी से दोनों ने अपनी पढ़ाई भी एक साथ ही पूरी की है। इस कपल के बारे में कहे तो दोनों को एक नजर में ही प्यार हुआ था। पिछले साल मई में दोनों ने अपने शादी के फैसले को ऑफिशयल किया। Polly ने Rocknroll Bride से कहा कि वो अपना शादी को एक उत्सव की तरह मनाना चाहती है अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मिलकर वो उनकी शादी के लिए मदद करें। 

शादी के वेन्यु पिंक और ब्लू रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। सारी टेबल्स चमकीले फूलों से सजाया गया था। ये सबकुछ दोनों के लिए किसी सपने से कम नहीं था। Polly का कहना है कि अगर हमारी कहानी लोगों के दिल को छूती है तो इससे ज्यादा अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। सबसे बड़ी चीज इस दुनिया में यही है कि आपको प्यार के बदले में प्यार मिले।

Advertising