मोरक्को और मेलिला की सीमा पर मची भगदड़, 5 की मौत

Saturday, Jun 25, 2022 - 03:23 AM (IST)

रबातः उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेन के दो स्वायत्त शहरों में से एक मेलिला और मोरक्को के बीच सीमा को 2,000 से ज्यादा उप-सहारा प्रवासियों ने शुक्रवार को तोड़ने की कोशिश की, जिस दौरान पर मची भगदड़ में पांच लोगों की मौत हो गई।सरकारी समाचार एजेंसी मैप (एमएपी) ने इसकी जानकारी दी। 

मैप ने कहा, यह सीमा मोरक्को और मेलिला को अलग करती है। प्रवासियों ने जब यहां छह मीटर तक की बाड़ को तोड़ने की कोशश की, तब मोरक्को के सुरक्षा बलों ने मामले में हस्तक्षेप किया। इस भगदड़ में 76 प्रवासी भी घायल हुए हैं, जिनमें से 13 की हालत गंभीर है। घायलों में सुरक्षा बलों के 140 सदस्य भी शामिल हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। 

मोरक्को के अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों, प्रवासियों और सुरक्षा बल के सदस्यों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेज दिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान अधिकतर प्रवासियों को वापस भेजने पर मजबूर किया गया, लेकिन फिर भी कुछ मेलिला की सीमा पार करने में सफल रहे हैं। 

Pardeep

Advertising