कर्मचारियों ने कराया फेसबुक के खिलाफ केस दर्ज

Thursday, Nov 24, 2016 - 05:33 PM (IST)

न्यूयार्कः 2 अश्वेत कर्मचारियों ने अपने साथ भेदभाव और प्रताड़ना की शिकायत पर ध्यान न देने के कारण फेसबुक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। र्मचारियों ने नस्ली भेदभाव का आरोप लगाया गया है। मामला दायर करने वालों में रॉबर्ट बैरन डफी पूर्व कर्मचारी और रॉबर्ट लुइस गैरी वर्तमान कर्मचारी हैं। कैलीफोर्निया के उत्तरी जिले में अमरीका जिला अदालत में मंगलवार को यह मुकदमा दायर किया गया ।

आरोप लगाया गया है कि फेसबुक ने भेदभाव की रिपोर्ट करने वाले कर्मचारियों के साथ बदले की कार्रवाई करने की अनुमति दे रखी है।शिकायत करने वाले को 25000 डॉलर से ज्यादा मुआवजा दिलाने और हर आरोपी को दंड देने की मांग की गई है। शिकायत करने वाले कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधक ने अश्वेत कर्मचारियों के बारे में नस्ली भाषा का प्रयोग किया। उनका कहना है कि अन्य कर्मचारियों के मुकाबले अश्वेतों को कम भुगतान किया जाता है। नॉर्थ कैरोलिना फैसिलिटी में भेदभाव की शिकायत पर फेसबुक ध्यान नहीं देता है। यह काम 3 साल से जारी है।

 

Advertising