श्रीलंका के पूर्व मंत्री को कार दुर्घटना के मामले में मिली जमानत

Tuesday, Dec 24, 2019 - 04:54 PM (IST)

कोलंबोः श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को सड़क दुर्घटना मामले में मंगलवार को जमानत दे दी। पिछले सप्ताह उन्हें गिरफ्तार किया गया था। विपक्ष ने गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सरकार की साजिश बताया था।

 

कोलंबो की मजिस्ट्रेट अदालत ने पाटलि चंपिका रानावाका पर जुर्माना लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी और हर महीने पुलिस के समक्ष पेश होने का निर्देश भी दिया। यह मामला 2016 का है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। कोलंबो में रानावाका की गिरफ्तारी के खिलाफ कल 200 विपक्षी सांसदों और समर्थकों ने प्रदर्शन किया था।  

Tanuja

Advertising